{"_id":"5931760b4f1c1b7873bdb3bc","slug":"young-man-dies-in-tripling","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलिंग में बाइक टंकी से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रिपलिंग में बाइक टंकी से टकराई, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानगांव क्षेत्र में शुक्रवार शाम ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार सड़क पर पड़ी मेंथा ऑयल की टंकी से टकरा गए। इससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र के चौहान पुरवा निवासी अमृत लाल (22), अपने बहनोई बसावन निवासी रामू (30) व रिश्तेदार थानगांव के गोड़ियन पुरवा निवासी सहजराम के पुत्र कुन्नू (12) के साथ बाइक से बहराइच से गोड़ियनपुरवा जा रहा था।
विज्ञापन
मारूबेहड़ कटैला पुरवा मार्ग पर कटैला के निकट सड़क पर मेंथा ऑयल की टंकी पड़ी थी। बताते हैं कि तेज रफ्तार बाइक टंकी से टकरा गई। इससे बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों ने 108 नंबर की एंबुलेंस से तीनों घायलों को कस्बा रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा लेकिन अमृतलाल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अमृत लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामू की नाजुक हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।