फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Young man died in pickup accident

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 20 Nov 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Young man died in pickup accident
दुर्घटना - फोटो : amar ujala

बिसवां मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे खैराबाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।  

विज्ञापन


खैराबाद के अशरफपुर गांव निवासी दीपक (20) पुत्र चुन्नीलाल व लवकुश (18) पुत्र मेड़ई रविवार को बाइक से किसी काम से खैराबाद आए थे। यहां से रविवार शाम चार बजे दोनों गांव जा रहे थे। जब ये लोग बिसवां मार्ग पर मुबारकपुर गांव के पास पहुुंचे, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से बाइक पर सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लवकुश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे सीएचसी खैराबाद से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना के बाद लोगों ने पिकअप रोक ली और पुलिस को सूचना दी। हादसे की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed