फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Women SP leader 's house attacked with grenades

महिला सपा नेत्री के घर पर हथगोले से हमला

Thu, 04 Feb 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 04 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Women SP leader 's house attacked with grenades

ब्लॉक प्रमुखी चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। जिले में खूनी संघर्ष होने लगे हैं। बुधवार देर रात सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह के आवास पर कुछ लोगों ने हथगोले से हमला कर दिया। वहीं दहशत फैलाने के लिए करीब 20 राउंड फायरिंग की। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कारतूस के दो खोखे बरामद किए हैं। वारदात को ब्लॉक प्रमुख चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है। सपा नेत्री ने पार्टी से निलंबित महोली विधायक अनूप गुप्ता, एलिया ब्लॉक प्रमुख विनोद यादव समेत चार नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह के आर्य नगर स्थित आवास पर बुधवार देर रात बाइकों से आए हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावरों ने हथगोले भी फेंके। हालांकि इस हमले में कोई क्षति नहीं हुई, लेकिन पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पाकर सीओ सिटी राहुल मिठास, इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। गीता सिंह का कहना है कि उनकी बहू तूलिका सिंह एलिया से ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सपा की प्रत्याशी है। वहीं से ब्लॉक प्रमुख विनोद यादव की पत्नी भी चुनाव लड़ रही हैं।

आरोप है कि बुधवार देर रात जब वह अपने घर पर परिवार के साथ बैठी थीं, तभी महोली विधायक अनूप गुप्ता के इशारे पर उनके घर पर हथगोले से हमला कर किया गया। करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। गीता ने महोली विधायक अनूप गुप्ता, एलिया ब्लॉक प्रमुख विनोद यादव, मनोज यादव, बदरूद्दीन को नामजद व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

जांच पड़ताल  के दौरान पुलिस ने मौके से कारतूस के दो खोखे भी बरामद किए हैं। सीओ सिटी का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

आरोप बेबुनियाद
मेरे ऊपर झूठा इल्जाम लगाया जा रहा है। किसी भी जांच एजेंसी से घटना की जांच करा ली जाए। मुझे फंसाने की साजिश रची जा रही है।
अनूप गुप्ता, महोली विधायक

चुनाव हराने की साजिश  
महोली विधायक अनूप गुप्ता के इशारे पर उनके घर पर हमला हुआ है। पुलिस को इसमें तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी करनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। पार्टी ने उनकी बहू को टिकट दिया है। मेरी बहू को चुनाव हराने के लिए सारे षड़यंत्र किए जा रहे हैं।

गीता सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, सपा महिला सभा

गीता सिंह के गनर को सीओ ने लगाई फटकार
सपा नेत्री गीता सिंह के आवास हुए हमले की जांच करने पहुंचे सीओ सिटी राहुल मिठास ने गीता सिंह के गनर को कड़ी फटकार लगाई। बताते हैं कि जब सपा नेत्री के घर पर हमला हुआ, उस समय गनर बाहर ही कमरे में मौजूद था। सीओ ने गनर से कहा कि जब फायरिंग हुई तो तुमने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed