फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Women killed in her house

विवाहिता की मायके में गला रेतकर हत्या

Tue, 10 Nov 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 10 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन

लहरपुर कोतवाली इलाके के लालपुर गांव में सोमवार की रात मायके में रह रही विवाहिता की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतका की मां ने उसके पति, ससुर को नामजद किया है।

विज्ञापन


घटना के पीछे दहेज की मांग पूरी न होना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मायके वालों की तहरीर पर दो लोगों को नामजद किया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई  की जाएगी।
विज्ञापन


लालपुर निवासी गुजारा (22) तालगांव क्षेत्र के नव्वाताली गांव निवासी सतीश कुमार को ब्याही थी। इस दौरान ससुराल में अनबन के चलते मायके में ही रह रही थी। सोमवार रात गुजारा की गला रेत कर हत्या कर दी गई और लाश को गांव के बाहर गन्ने के खेत में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह लोग नित्यक्रिया के लिए निकले तो खेत में लाश पड़ी देखी। गर्दन धारदार हथियार से काटी गई थी। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी जख्म थे। गुजारा की मां सुमन देवी ने बताया कि रात को वह घर में सोई थी।

सुबह वह चारपाई पर नहीं मिली तो आसपास खोजबीन की गई। कुछ देर बाद गन्ने के खेत में उसकी लाश पड़ी मिली। मृतका की मां का आरोप है कि गुजारा को उसकी ससुराल वाले ले नहीं जा रहे थे।


उससे मोटर साइकिल की मांग की जा रही थी। आरोप है कि मांग पूरी न होने के कारण रात को गुजारा का पति व ससुर रिक्खी ने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। उसकी मां ने उसके पति, ससुर को नामजद किया है।

इंस्पेक्टर विनय गौतम ने बताया कि लाश का पोस्टमार्टम कराया गया है। मायके वालों की तहरीर पर केस दर्ज करके जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed