{"_id":"1abe8a352481b6052716e4f9247fb422","slug":"woman-s-body-found-hanging-from-a-noose-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकती मिली महिला की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटकती मिली महिला की लाश
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदना थाना क्षेत्र के बरबटपुर गांव की एक महिला की लाश रविवार सुबह गांव के बाहर आम के बाग में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। घटना की खबर पाकर पहुंचे मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी पुत्री को दामाद और उसके भाई ने मार कर शव को फांसी पर लटका दिया। उसने दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
संदना इलाके के बरबटपुर गांव निवासी ज्ञानवती (32) पत्नी मनोज कुमार का शव रविवार को गांव के बाहर आम के एक बाग में पेड़ से फांसी पर लटकता मिला। ससुरालवालों का कहना है कि ज्ञानवती ने खुदकुशी कर ली है, जबकि घटना की सूचना पाकर संदना इलाके के मैदपुर गांव से पहुंचे मृतका के पिता बाबू ने हत्या का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि करीब बारह साल पूर्व उसने अपनी पुत्री की शादी की थी।
शादी के बाद से ही उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता रहा था। उसने बताया कि पुत्री का पति शराब पीकर अक्सर उसको पीटता था। आरोप है कि दामाद ने अपने भाई छोटा मुन्ना के साथ मिलकर बेटी की हत्या कर दी और लाश को फांसी के फंदे पर लटका दिया। घटना को लेकर उसने दामाद व उसके भाई के खिलाफ तहरीर दी थी।