{"_id":"238d7198e109e2bb905f013c631198fa","slug":"wife-stabbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को चाकू से गोदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को चाकू से गोदा
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली में पत्नी के मजदूरी करने से नाराज एक अधेड़ ने गुरुवार को नशे में धुत होकर चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने से पहले सिरफिरे ने पत्नी की नाक काट ली।
विज्ञापन
उधर, वारदात को अंजाम देकर भागते समय खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
सिधौली के तुलसी नगर निवासी मूलचंद मृत जानवरों का चमड़ा निकालने का काम करता है। पत्नी रत्ती (55) से गुरुवार सुबह उसका विवाद हो गया था।
झगड़ा शांत होने पर मूलचंद घर से निकल गया। इसके बाद पत्नी भी पड़ोस के मिर्जापुर गांव के एक खेत में मजदूरी करने चली गई।
पत्नी के मजदूरी करने से नाराज मूलचंद चमड़ा निकालने वाला चाकू लेकर खेत में पहुंच गया और ग्रामीणों के सामने ही पत्नी की नाक काट दी।
जब तक लोग कुछ समझ पाते उसने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद मौके से भागते समय पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे आला कत्ल के साथ दबोच लिया।
विज्ञापन
उधर, खबर पाकर इंस्पेक्टर रवींद्र राय मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि उसने पत्नी को मजदूरी करने से मना किया था, लेकिन फिर भी वह नहीं मानी।
विज्ञापन
इसी वजह से उसका कत्ल कर दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।