फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   wall collapse, one died

निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास की दीवार गिरी, एक की मौत, दो घायल

Wed, 20 Feb 2019 11:59 PM IST
आलोक alok न्यूज डेस्क/सीतापुर
न्यूज डेस्क/सीतापुर Published by: आलोक alok Updated Wed, 20 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
wall collapse, one died
पीएम आवास की दीवार गिरी - फोटो : amar ujala
खैराबाद। थाना इलाके में प्रधानमंत्री आवास के निर्माण के दौरान बुधवार को एक पक्की दीवार भरभराकर गिर गई। इस हादसे में मलबे के नीचे दबकर तीन लोग जख्मी हो गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकलने में जुट गए।
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि चिकित्सकों ने दो घायलों की नाजुक हालत देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। खैराबाद थाना क्षेत्र के कंजा मजरा अहमदपुर निवासी महावीर को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। उसके आवास का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


इसमें उसका भतीजा सुधाकर (20) पुत्र ब्रम्हा और परिवार के ही दीपू व राहुल काम कर रहे थे। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे अचानक पक्की दीवार भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में तीनों दब गए। आननफानन में मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकालते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने सुधाकर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि दीपू व राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, सदर तहसील की उप जिलाधिकारी पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed