{"_id":"59ac44ef4f1c1b4e738b501e","slug":"wall-collapse-death-of-father-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढही, पिता-बेटी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार ढही, पिता-बेटी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के दौरान शुक्रवार रात गाजीपुर गांव में घर की कच्ची दीवार ढहने से छप्पर के नीचे सो रहे पिता-बेटी व दो मासूम दब गईं। शोर सुनकर आननफानन ग्रामीणों ने किसी तरह मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक चारों लोग बुरी तरह चोटिल हो चुके थे। आननफानन सभी को बिसवां सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता-बेटी को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों मासूमों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गाजीपुर में रज्जाक (80) के घर उसकी बेटी असरूननिशां (20) व नातिन असरीन (7) व असमीन (4) आईं हुईं थीं। शुक्रवार रात सभी कच्ची दीवार पर रखे छप्पर के नीचे सो रहे थे। बारिश के दौरान अचानक दीवार छप्पर समेत ढह गई। हादसे में छप्पर के नीचे से सो रहे चारों लोग दब गए।
विज्ञापन
उधर, दीवार ढहने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर दौड़े और मलबे के नीचे दबे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। आननफानन ग्रामीण व परिवारीजन घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने रज्जाक व असरूननिशां को मृत घोषित कर दिया। जबकि असरीन व असमीन की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं हादसे की सूचना पाकर तहसीलदार सर्वरीश मिश्रा, थानाध्यक्ष समेत क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन