फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   wall colaps women died, four injured

दीवार गिरने से महिला की मौत, चार जख्मी

Mon, 06 Jul 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 06 Jul 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में दबने से चार बकरों ने भी दम तोड़ दिया। मानपुर क्षेत्र में ग्राम बघैया निवासी रंजीत कुमार (25) व उसकी पत्नी सरिता देवी (22) रविवार रात छप्पर के नीचे चारपाई पर सोए थे।
विज्ञापन


बारिश व तेज हवा से रात में घर की मकान की दीवार छप्पर समेत गिर गई। उसके मलबे में पति-पत्नी दब गए। दीवार गिरने की जानकारी होते ही ग्रामीण बचाव के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने आननफानन मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक सरिता देवी की मौत हो चुकी थी। रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मिश्रिख क्षेत्र में ग्राम मड़ारी निवासी पुत्तीलाल व उसके परिवारीजन रविवार रात मकान के एक कमरे में सोए थे। वहीं पर पांच बकरे भी बंधे थे। कमरा काफी पुरानी था जो आधी रात के करीब भरभरा कर ढह गया।

इससे कमरे में मौजूद परिवारीजन मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज पर आसपास के ग्रामीण जग गए। उन्होंने मकान का मलबाकर हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला।


उनमें पुत्ती लाल का पुत्र पंचम (15), नंदराम उर्फ नंदू (13) व शंकर (8) गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। पांच बकरों की मलबे में दबकर मौत हो गई। तीनों घायलों को मिश्रिख सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed