फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Villagers Looted

कफन लेने जा रहे ग्रामीण से लूट

Fri, 02 Jun 2017 07:53 PM IST
Updated Fri, 02 Jun 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
Villagers Looted
- फोटो : अमर उजाला

मृत महिला रिश्तेदार के लिए कफन लेने जा रहे एक ग्रामीण को गुरुवार रात डंडा मारकर पांच बदमाशों ने गिरा दिया। इसके बाद उससे पांच हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। ग्रामीण गांव पहुंचा।

विज्ञापन

 

आपबीती बताई, जिसके बाद ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी कर एक को दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन पुलिस घटना को साधारण मारपीट बता रही है। पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को बदमाश बताकर पकड़ लिया है।  

विज्ञापन

 

लहरपुर के गेरूही गांव निवासी चांद मियां अपनी महिला रिश्तेदार जैबुनिशां की मौत होने की वजह से परसिया गांव गया था। वहां से मृतका के परिवारीजनों ने चांद मियां को गुरुवार शाम कफन खरीदने अकबरपुर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चांद मियां अरमान के साथ जा रहा था। जब ये दोनों बाइक से शारदा नहर पुल के पास पहुंचे, तभी वहां पहले से मौजूद पांच बदमाशों ने डंडे से प्रहार कर चांद मियां को बाइक से गिरा दिया। जिसके बाद बदमाशों ने मोबाइल व पांच हजार रुपये लूट लिए। साथ ही बाइक के तार नोच दिए। घटना को अंजाम देेने के बाद बदमाश भाग निकले। जिसके बाद चांद वापस परसिया गांव पहुंचा और जानकारी रिश्तेदारी को दी।

 

इस पर रिश्तेदार व काफी ग्रामीण एकत्र होकर घटनास्थल की ओर भागे। ग्रामीणों ने कई टोलियां बनाकर बदमाशों की घेराबंदी कर ली। इस बीच चार बदमाश भाग निकले, लेकिन ग्रामीणों ने एक को दबोच लिया।

 

दबोचे गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। हमले में चांद मियां जख्मी भी हुआ है। पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई, लेकिन कोतवाली पुलिस अब लूट की घटना पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है।


 

पुलिस का कहना है कि लूटपाट नहीं, बल्कि सामान्य मारपीट हुई है। इंस्पेक्टर योगेश शाह भी घटना को लेकर ढुलमुल रवैया अपनाए हुए हैं। उनका कहना है कि एक ग्रामीण खेत की रखवाली कर रहा था। उसकी पिटाई कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा है। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना मारपीट की लग रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed