{"_id":"7d920123f19b02d12bfbdb165e0bc9d3","slug":"villagers-died-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप की टक्कर से ग्रामीण की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
बिसवां कोतवाली इलाके के ब्लॉक कार्यालय के सामने मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन
तालगांव इलाके के चंदीपुरवा मजरा अंगेठा गांव निवासी राजू तिवारी (50) अपनी पत्नी सुमन देवी (45) के साथ मंगलवार सुबह बाइक से अपनी ससुराल बिसवां के झंझर मोहल्ला गया था।
विज्ञापन
मंगलवार शाम वह ससुराल से लखनऊ जाने के लिए निकला। कस्बे में ब्लॉक कार्यालय के निकट एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला, हालांकि जब तक लोग मौके पर पहुंचते, ग्रामीण की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।