फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vehicle damaged in the incident, 6 injured

पथराव में वाहन क्षतिग्रस्त, 6 लोग घायल

Mon, 04 Jan 2016 11:04 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में रविवार की शाम गन्ना भरा ओवरलोड ट्रक पलने से हुई मौत के विरोध में कस्बे के नागरिकों ने सोमवार सुबह जमकर हंगामा किया। नागरिकों ने कस्बे के प्रमुख चौराहे पर जाम लगाया और कई वाहनों पर पथराव भी किया। प्रदर्शनकारियों के उपद्रव से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कई यात्री चोटिल हुए हैं। प्रदर्शन की सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल कस्बा पहुंचा, तब कहीं जाकर स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन


बीते दिन कस्बे में जवाहरपुर चीनी मिल जा रहा गन्ने से ओवरलोड ट्रक दुकानों पर पलट गया था। इससे आम आदमी पार्टी के कस्बा प्रभारी संतोष कुमार की मौत हो गई थी। जबकि रामचरन, श्याम चरन व शिवचरन घायल हो गए। इसी हादसे के  विरोध में सोमवार सुबह कस्बे के नागरिकों ने कस्बे के प्रमुख चौराहे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इससे सीतापुर से हरदोई जा रहे और हरदोई से मिश्रिख जा रहे वाहन जाम में फंस गए। कुछ चालकों ने वाहन को आगे बढ़ाना चाहा तो प्रदर्शनकारी भड़क गए और वाहनों पर पथराव करने लगे। इससे एक बस में सवार छात्रा मिश्रिख कस्बा निवासी साक्षी यादव समेत करीब छह लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पथराव के कारण चोटिल यात्री जान बचाकर वाहनों से निकलकर भागे। इस घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम शेरी, तहसीलदार दिनेश कुमार, सीओ राहुल मिठास, थानाध्यक्ष सियाराम वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने सड़क पर लाठियां पटककर प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा। इस प्रदर्शन के चलते करीब एक घंटे तक सीतापुर हरदोई मार्ग जाम रहा।

भारी सुरक्षा के बीच हुई अत्ंयेष्टि
सीतापुर। सड़क हादसे से रामकोट कस्बा निवासी संतोष कुमार की मौत होने के कारण कस्बे में तनाव की स्थिति थी। इस स्थिति को देखते हुए, प्रशासन व पुलिस महकमा सतर्कता बरत रहा था। प्रशासन के अधिकारियों को भय था कि कहीं लोग शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन न शुरू कर दें। इस वजह से एसडीएम शेरी, तहसीलदार दिनेश कुमार, सीओ राहुल मिठास, थानाध्यक्ष सियाराम वर्मा कस्बा में मौजूद रहे।

पोस्टमार्टम के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव को रामकोट कस्बा ले जाया गया। कोई विवाद की स्थिति न उत्पन्न होने पाए, इसको लेकर प्रशासन व पुलिस के अधिकारी शव की अंत्येष्टि तक परिवार के साथ ही रहे। अंत्येष्टि के बाद प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

हादसे के बाद जागा प्रशासन, मार्ग बनना शुरू
सीतापुर। कस्बे की सड़कें खस्ताहाल थीं, आए दिन हादसे हो रहे थे। कई बार ट्रैक्टर व ट्रॉलियां पलटीं, लोग चोटिल होते रहे, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान देना उचित नही समझा। शायद प्रशासन को इस कस्बे में जान जाने का इंतजार था। यही वजह रही कि जब कस्बे में ओवरलोड ट्रक पलटा, एक युवक की जान गई और तीन घायल हुए, तब प्रशासन हरकत में आया। जिसने सोमवार से ही सड़क मरम्मत का काम शुरू कर दिया।

रामकोट कस्बे से अर्थाना जाने वाला मार्ग पूरी तरह से खस्ताहाल है। हादसे के बाद कस्बे के नागरिकों ने जबरदस्त तरीके से प्रदर्शन किया। यहां तक कि उस प्रदर्शन में शहर विधायक राधेश्याम जायसवाल भी शामिल हुए। एक मौत व नागरिकों के जबरदस्त प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया।

जिलाधिकारी डॉ. इंद्रवीर सिंह ने कस्बा रामकोट की खस्ताहाल सड़क को दुरुस्त करने व उसके दोनों किनारों पर नाला निर्माण व अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। डीएम के इस निर्देश के बाद सोमवार की सुबह ही पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता मृत्युंजय सिंह रामकोट कस्बा पहुंचे। यहां पर सड़क के मरम्मत व नाला खुदाई का काम शुरू कर दिया गया।

मिलेगी मदद
रामकोट कस्बे में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले संतोष कुमार के परिवार को हर स्तर पर आर्थिक मदद दी जाएगी। पीड़ित परिवार को कृषक दुर्घटना बीमा, पारिवारिक लाभ व चीनी मिल से नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
-डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव, डीएम

भाजपा नेता ने किया विरोध
रामकोट कस्बे में हादसे की सूचना के बाद भाजपा नेता साकेत मिश्रा कस्बा रामकोट पहुंचे। यहां पर नागरिकों को साथ लेकर जवाहरपुर चीनी मिल पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान मिल के प्रशासक आशिक बेग से वार्ता की और पीड़ित परिवार को चीनी मिल की तरफ से मदद दिए जाने की बात कही। भाजपा नेता ने कहा कि यदि चीनी मिल प्रशासन ने मदद न की, तो प्रदर्शन किया जाएगा।


ओवरलोड की होगी जांच
रामकोट कस्बे में ओवर लोड ट्रक पलटने के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। डीएम डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव ने आदेश दिया है कि दुर्घटना में पलटने वाले ट्रक का भार जांचा जाए। यह देखा जाए कि ट्रक ओवर लोड था या नही। अगर ट्रक ओवर लोड था तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed