{"_id":"808dde4b2390065843139f7c29cd9acd","slug":"uncle-to-shot-nephew-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने भतीजे को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा ने भतीजे को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली कोतवाली क्षेत्र में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में बुधवार सुबह चाचा ने भतीजे को गोली मार दी। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों पक्ष एक ही गांव के होने से तनाव बना हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के खेरवा निवासी राम सागर के पुत्र हरिनाम (18) का अपने चाचा राम खेलावन से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
बुधवार सुबह विवादित भूमि पर हरिनाम लहसुन बोने लगा। यह देख चाचा भड़क गए। दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद इस कदर बढ़ा कि राम खेलावन घर से अवैध असलहा निकाल लाया और भतीजे हरिनाम पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
गोली लगते ही भतीजा गंभीर रूप से घायल होकर खेत में ही गिर गया। उधर, गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों ने आननफानन उसे महोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। युवक के पिता राम सागर ने अपने भाई राम खेलावन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
प्रभारी निरीक्षक रंग बहादुर यादव ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।