फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   two officers suspended in misuse of money

गबन में दो अधिकारी सस्पेंड

Mon, 13 Jul 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 13 Jul 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
मालूम हो कि मछरेहटा ब्लॉक की ग्राम सभा रामपुर मढ़िया में मनरेगा कार्यो में धन के दुरूप्रयोग का मामला सामने आया था। इसकी शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडे ने शपथ पत्र के साथ की थी।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने उपायुक्त श्रम रोजगार केके सिंह से जांच कराई । जांच मे पाया गया कि तालाब की खुदाई में 19 हजार 300 रूपये जालसाजी कर निकाल लिए गए।

सेक्रेटरी ने स्टेशनरी मद में 13 हजार, श्रमिक भुगतान में दस हजार व अन्य मद में दस हजार रूपये हड़प लिए। जांच में खुलासा होने पर रामपुर मढ़िया के तत्कालीन सेक्रेटरी रामप्रताप यादव को डीपीआरओ रवीन्द्र राय ने निलबिंत कर दिया है।
विज्ञापन


मछरेहटा ब्लाक की ग्राम पंचायत पहाड़पुर में लोहिया आवासों के आवंटन में अनियमितता की जांच में ग्राम सेक्रेटरी धीरेन्द्र प्रताप सिंह दोषी पाए गए।

जांच में पाया गया कि लोहिया आवासों की तुष्टिपूर्ण सूची बनाकर उच्चाधिकारियों को गुमराह करने के साथ आवासों का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण न कराकर प्रगति को रोका गया। इस पर डीपीआरओ ने धीरेंद्र प्रताप को निलबिंत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed