{"_id":"5776ae664f1c1ba95c79b5af","slug":"two-man-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में दो की मौत, दो घायल
Amarujala Bureau
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटनाएं मानपुर थाना व महोली कोतवाली में हुई।
विज्ञापन
मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सधुवापुर निवासी सुकरू (45) साइकिल से कहीं जा रहा था। सीतापुर-बिसवां मार्ग पर मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरैंया गांव के निकट जीप ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे सुकरू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्य उसे लेकर जिला अस्पताल भागे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटीली निवासी महासेन शुक्ला (40) मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था। महोली हरगांव मार्ग पर महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा के निकट सामने से आ रही मोटर साइकिल से महासेन शुक्ला की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इससे महासेन समेत दूसरी मोटर साइकिल पर सवार इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुजावलपुर निवासी रामजीवन (40), विनय (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर महासेन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रामजीवन व विनय की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।