{"_id":"593994174f1c1b831c9ca638","slug":"two-constable-suspended-in-triple-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल मर्डर में दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रिपल मर्डर में दो सिपाही निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिपल मर्डर के खुलासे में जुटी एसटीएफ गैर जिलों के अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है। मेरठ, शाहजहांपुर जिलों के स्वचालित हथियारों से लैस रहने वाले शातिर बदमाश एसटीएफ के रडार पर हैं। सनसनीखेज वारदात की वीडियो फुटेज से पुलिस भले ही अपराधियों की पहचान न कर पाई हो, लेकिन लूट व ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री सुलझाने के लिए पुलिस इसी वीडियो फुटेज का सहारा ले रही है।
विज्ञापन
इस वीडियो फुटेज में दिख रहे कद-काठी व उम्र के बदमाशों की पुलिस फेहरिस्त तैयार कर रही है। वहीं देर रात एसपी ने सिपाही अमित कुमार व नितिन कुमार को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया। दोनों घटना वाले दिन उसी क्षेत्र में तैनात थे।
विज्ञापन
दरअसल, दाल व्यापारी, उनकी पत्नी व पुत्र की हत्या की पूरी वारदात उनके आवास के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। अपराधियों की सुरागरसी के लिए पुलिस ने वीडियो लैब का भी सहारा लिया है।
विज्ञापन
लैब में वीडियो के जरिए बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की कद-काठी व उम्र वाले शातिर लुटेरों की कुंडली पुलिस खंगाल रही है। पुलिस ने लखीमपुर के गोला, शाहजहांपुर, हरदोई व शाहाबाद के शातिर लुटेरों व गैंगस्टरों की फेहरिस्त बना रही है।
जांच में जुटे अफसर मेरठ के एक गैंग के बारे में पता लगा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि शहर के दीपा इंटर प्राइजेज में हुई लूट की वारदात में मेरठ के बदमाशों के शामिल होने की वजह से पुलिस की नजर मेरठ जिले पर है।
अब आई मुखबिरों की याद
सिर्फ क्राइम ब्रांच व सर्विलांस के सहारे रहने वाली पुलिस को अब पारंपरिक पुलिसिंग की याद आई है। पुलिस इस घटना के बाद से फिर मुखबिरों की ओर मुखातिब दिख रही है। पुलिस के आला अफसर सर्विलांस जैसे हाईटेक संसाधनों का सहारा तो ले ही रहे हैं, लेकिन घटना के शीघ्र खुलासे के लिए मुखबिरों से भी मदद मांगी जा रही है। हालांकि पुलिस की जांच अब तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
आईपीएल में सट्टेबाजी की वजह पर भी जांच कर रही पुलिस?
पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस के जांच दायरे में आईपीएल में हो रही सट्टेबाजी को भी लिया गया है। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है, कि कहीं ऐसा तो नहीं कि आईपीएल में सट्टेबाजी करने वाले भी इस प्रकरण से जुड़े हों। पुलिस इन ट्रिपल मर्डर व लूट से जोड़ कर शहर के कई लोगों की फेहरिस्त बनाई है।