{"_id":"0bc0024d82030a9638258124ad3e3222","slug":"two-brothers-hurled-acid-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों पर फेंका तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो भाइयों पर फेंका तेजाब
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 15 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर में पुरानी रंजिश के चलते सोमवार देर शाम कुछ दबंगों ने शहर बाजार अपनी दुकान पर बैठे युवक से झगड़ा कर दिया। जब युवक और उसके भाई ने विरोध किया तो दबंगों ने दोनों पर तेजाब डाल दिया जिससे दोनों भाई बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन
उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
लहरपुर कस्बे के बहलोलपुर निवासी राजू शहर बाजार अपनी दुकान पर था। उसका कहना है कि कल शाम मोहल्ले का ही निवासी सुहेल शराब पीकर अपने तीन अन्य साथियों संग उसकी दुकान पर आ धमका।
विज्ञापन
आरोप है कि रंजिश के चलते सुहेल गालियां देने लगा। जब वह मारपीट पर आमादा हो गया तो राजू का भाई सिराज बीच बचाव में आगे आ गया। बात बढ़ने पर सुहेल ने राजू व उसके भाई सिराज पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन
तेजाब डालने के बाद आरोपी भाग निकले। हमले में दोनों भाई बुरी तरह झुलस गए। उन्हें सीएचसी लहरपुर ले जाया गया, जहां उनकी हालात सामान्य बताई जा रही है।
पीड़ितों ने सुहेल सहित चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर विनय गौतम ने बताया कि मामले में सुहेल सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।