फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   triple murder in sitapur

सीतापुर में ट्रिपल मर्डर

Tue, 14 Jul 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 14 Jul 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन

लहरपुर में 50 बीघा जमीन हथियाने के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई व उसके पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया। सोमवार रात लहरपुर थाना क्षेत्र के सोंसरी गांव में भाई व भतीजों ने मिलकर घर में सो रहे बुजुर्ग, उसकी बहू व बेटी की लोहे की राड से हत्या कर दी।

विज्ञापन


आरोपी इसी परिवार की एक पुत्री व पुत्र को पहले ही मार चुके हैं। इस मामले में मृतक छोटेलाल के छोटे भाई रघुवंशी, उसके बेटे, दामाद समेत छह पर हत्या और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


सोंसरी निवासी छोटेलाल (65) सोमवार रात छत पर सो रहा था। उसकी विधवा बहू साधना देवी (25) व बेटी कोमल (16) कमरे में सो रहीं थीं।

देर रात रघुवंशी ने अपने पुत्र सत्य नारायन, रज्जन लाल, विद्याधर, लालाराम व दामाद फुन्नूलाल के साथ मिलकर तीनों पर एक साथ हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते, हमलावर तीनों का कत्ल कर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तत्काल लहरपुर कोतवाली में सूचना दी। सूचना मिलते ही डीआईजी आरके चतुर्वेदी घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया।

छोटेलाल की बहू साधना के पिता तालगांव के ग्राम ईरापुर निवासी मुन्नी बाबू मिश्रा ने की तहरीर पर रघुवंशी, उसके बेटे सत्यनारायण, रज्जन, विद्याधर, लालाराम व फुन्नू पर लहरपुर कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed