फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Traders killing knife robbed

दूधिया को चाकू मारकर लूटा

Mon, 26 Oct 2015 11:11 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
बिसवां क्षेत्र में सोमवार सुबह बदमाशों ने एक दूधिये पर चाकू से हमला करके नगदी व बाइक लूट ली। गंभीर रूप से घायल दूधिये को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र की मास्टर कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश (40) दूध का कारोबार करता है। सोमवार सुबह वह बाइक पर दूध लादकर ग्राम भुलभुलिया जा रहा था। बताते हैं कि भुलभुलिया गांव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने ओमप्रकाश की बाइक रुकवा ली। बदमाश उससे लूटपाट करने लगे। ओमप्रकाश के विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू से हमला करके उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद उसके पास मौजूद 1500 रुपये व बाइक लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


ओमप्रकाश घायल अवस्था में किसी तरह गांव पहुंचा और ग्रामीणों को वारदात की जानकारी दी। इस पर ग्रामीणों ने थाने में खबर देने के साथ ही घायल ओमप्रकाश को बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने ओमप्रकाश की नाजुक हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसने बिसवां कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि मामला दर्ज करके लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed