फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three died in road accidents

मार्ग दुघर्टनाओं में तीन मरे

Thu, 29 Oct 2015 11:42 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन

जिले के पिसावां व सदरपुर इलाके में हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


रामपुर कलां क्षेत्र की एक छात्रा की बाराबंकी जिले के करीमपुर के पास बाइक से गिर कर मौत हो गई। घटनाओं से संबंधित पुलिस को अवगत करा दिया गया है।

सदरपुर थानाक्षेत्र के त्रिलोक पुर निवासी संतोष (24) पुत्र मलखे, गांव के ही 40 वर्षीय भंडारी के साथ बाइक से रेउसा जा रहा था।

बिसवां-रेउसा मार्ग पर धामी सरांय गांव के पास रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क के किनारे जा गिरे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बिसवां पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया
विज्ञापन


जहां इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई। जबकि घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। इसके अलावा पिसावां क्षेत्र में मिश्रिख मार्ग पर मुल्लाभीरी के पास दो बाइक आपस में लड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बाइक पर सवार क्षेत्र के अर्थाना गांव निवासी शरीफ (40) पुत्र गफूर की मौत हो गई और उसका साथी व दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य युवक जख्मी हो गया। घायलों का नाम पता मालूम नहीं हो सका।


खबर पाकर पुलिस पहुंच गई थी। इसी तरह रामपुर कलां क्षेत्र के सिकंदराबाद गांव निवासी सुरेंद्र की बाइस वर्षीय पुत्री प्रीती अपने चचेरे भाई के साथ बाइक पर बैठ कर बाराबंकी जिले के एक कालेज को जा रही थी।

 इसी बीच वह बाराबंकी जिले के करीमपुर के निकट बाइक से गिरने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed