{"_id":"597b693a4f1c1b35138b4696","slug":"three-brothers-drowned-in-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन भाइयों की तालाब में डूबकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन भाइयों की तालाब में डूबकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबौर क्षेत्र के अज्जेपुर गांव में शुक्रवार दोपहर तालाब में नहाने गए तीन मौसेरे व चचेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। हादसे से गांव में कोहराम मचा हुआ है। तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है। रेउसा के औरा निवासी रबी (12) अपने मौसा मुनीर के यहां तंबौर के अज्जेपुर गांव आया था।
विज्ञापन
यहां से शुक्रवार को मुनीर का बेटा फैसल (12) अपने चचेरे भाई शाहिद (13) व मौसेरे भाई रवि के साथ तालाब में नहाने गया था। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए। इस दौरान संतुलन बिगड़ने पर तीनों डूबने लगे। उनकी चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़े। साथ ही गांव वालों को भी सूचना दी। किसी तरह बच्चों को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
हादसे से गांव में कोहराम मच गया। तहसील प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है।तीनों बच्चों की माताएं आपस में सगी बहने हैं। फैसल के पिता मुनीर व उसके चाचा जुनैद सगे भाई हैं और इन दोनों की पत्नियां भी आपस में सगी बहने हैं। इसी तरह रेउसा के औंरा निवासी रवि की मां भी फैसल व शाहिद की मां की सगी बहन है।फैसल व शाहिद गांव के एक ही स्कूल में पढ़ते थे। परिवारीजन के मुताबिक दोनों बच्चे एक ही क्लास में कक्षा दो के छात्र था। दोनों पढ़ाई में काफी अच्छे थे।
विज्ञापन