फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three autolifer arrested, 7 bike stolen recovered

तीन ऑटोलिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की 7 बाइक बरामद

Mon, 16 Oct 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक चोरों के एक गिरोह के के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उनके पास से चोरी की 7 बाइकें भी बरामद की गई हैं। एक आरोपी के पास से अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया। उपनिरीक्षक राहुल शर्मा व कैलाश यादव ने पुलिस टीम के साथ रविवार की रात कस्बे में रेउसा मार्ग पर सूरेपारा गांव के निकट नाकेबंदी की।

विज्ञापन


इसी बीच पुलिस टीम ने तीन अलग अलग बाइकों पर सवार होकर जा रहे कस्बे के मोहल्ला गोडिय़न पुरवा निवासी देशराज, नरियन टोला निवासी तारिक व ग्राम गोंधिया निवासी सलाहू को रोका और जांच पड़ताल की। पता चला कि तीनों बाइकें चोरी की हैं। पकड़े गए तीनों लोग शातिर वाहन चोर हैं। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चोरी की चार अन्य बाइकें भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि बरामद बाइकें लहरपुर, तंबौर व रेउसा कस्बों से उठाई गई थीं। बाइकों पर फर्जी नंबर डालकर उन्हें बेचने का प्रयास किया जा रहा था। इससे पहले कि ये लोग बाइकों को बेचते, पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने देशराज के पास से एक अवैध तमंचा मय कारतूस के बरामद किया है। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम में उमानाथ, जुनैद अहमद, नसीर आदि पुलिसकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि ये ऑटोलिफ्टर गैंग बाइक चुराने के  बाद उन्हें कौडिय़ों के दाम बेच देता था। उन्होंने बताया कि चोरी की बाइकों को यह गैंग 10 से 15 हजार रुपये की कीमत लेकर बेचता था। यदि कोई लेने को नहीं तैयार होता था, तब बाइकों को कबाड़ में भी बेच दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed