{"_id":"5a1da1e54f1c1b74698be9d2","slug":"theft-in-mobile-shop-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शॉप से सात लाख का माल ले उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल शॉप से सात लाख का माल ले उड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात चोर शहर कोतवाली से चंद कदम दूर एक दुकान से सात लाख रुपये की कीमत का माल उड़ा ले गए। पीड़ित ने तहरीर दी है, पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन
मोहल्ला शेख सरांय निवासी मोहम्मद फराज की लालबाग अग्रसेन पार्क के निकट मोबाइल शॉप है। सोमवार रात चोर शटर का ताला तोड़ तिजोरी में रखे 1 लाख की नकदी, विभिन्न कंपनियों के करीब 80 मोबाइल उठा ले गए।
विज्ञापन
इधर मंगलवार सुबह जब दुकान स्वामी दुकान खोलने पहुंचा। तो उसे वारदात की जानकारी हो सकी। दुकान स्वामी ने पुलिस को बताया कि चोर दुकान से सात लाख रुपये का माल उठा ले गए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित दुकान मालिक का कहना है कि जहां पर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, वहां से चंद कदमों की दूरी पर शहर कोतवाली मौजूद है। करीब ही लालबाग चौराहे पर हर वक्त पुलिस का पहरा लगा रहता है।
इसके बावजूद चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही सीओ योगेंद्र सिंह डॉग स्क्वॉयड व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची टीमों ने घटनास्थल पर काफी देर तक खोजबीन की। सीओ ने बताया कि जल्द ही इस वारदात का राजफाश किया जाएगा।