{"_id":"577953454f1c1b090c7f9caf","slug":"theft-in-bsnl-dgm-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल के डीजीएम के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएसएनएल के डीजीएम के घर से लाखों की चोरी
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक के घर से ढाई लाख का माल पार कर दिया। वहीं घर के दूसरे किराएदार के यहां से भी सवा दो लाख रुपये का माल चोरी कर लिया है। घटना के संबंध में उप महाप्रबंधक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी केशन लाल भारती लखनऊ बीएसएनएल में उप महाप्रबंधक पद पद पर तैनात हैं। वह लखनऊ के जानकीपुरम गार्डन डी में रहते हैं। अंबेडकर नगर मोहल्ले में स्थित भवन के एक हिस्से में किराएदार अजीत सिंह रहते हैं।
विज्ञापन
शनिवार रात छत के रास्ते चोर भवन में दाखिल हो गए। चोरों ने कमरों के ताले तोड़ने के बाद अंदर पहुंच अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ डाले। चोरों ने उपमहाप्रबंधक के यहां से 35 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर आदि समेट लिया।
विज्ञापन
यहीं पर चोरों ने किराएदार अजीत सिंह के कमरे से भी डेढ़ लाख रुपये, जेवरात व अन्य सामान पार कर दिया। रविवार सुबह किरायेदार को घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पाकर केशनलाल भी सीतापुर आए। यहां उन्होंने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।