{"_id":"5717caf24f1c1b61428b4aa3","slug":"the-young-man-in-skirt-dipped-bath","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा में नहाने गया युवक डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घाघरा में नहाने गया युवक डूबा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
नदी
- फोटो : amar ujala
थानगांव क्षेत्र में घाघरा में नहाने गया एक युवक डूब गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। परिवारीजन गोताखोरों की मदद से नदी को खंगाल रहे हैं लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
बिसवां इलाके के बड़ा चौराहा सब्जीमंडी निवासी आशिक (18) पुत्र रईस अहमद के परिवार वाले कास्मेटिक का काम करते हैं। जिसके चलते आशिक मंगलवार को बिसवां के ही दायरा निवासी अपने साथी आदिल के साथ वसूली करने गया था।
विज्ञापन
वहां से ये दोनों थानगांव क्षेत्र में पड़ने वाले चहलारी घाट के करीब घाघरा में नहाने पहुंच गए। आशिक नदी में नहाने कूद गया, लेकिन निकल नहीं पाया। इस पर उसके साथी ने परिवारवालों को घटना की जानकारी दी। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन