फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The victim is hurt by tampering

छेड़छाड़ से आहत विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 06 Sep 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
The victim is hurt by tampering
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र

थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से आहत विवाहिता ने मंगलवार शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने अपने मायके में एक युवक द्वारा छेड़छाड़ व मारपीट के बाद यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


एक गांव निवासी विवाहिता (23) इन दिनों अपने मायके में थी। मंगलवार को विवाहिता के पिता और भाई किसी काम से बाहर गए थे। तभी मौका पाकर गांव का अजीत विवाहिता के घर में घुस आया। यहां विवाहिता के साथ उसने छेड़छाड़ शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उसकी भाभी ने विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा और विवाहिता को घर से बाहर खींच लाया। शोर सुनकर पड़ोसी भी जमा हो गए। इस बीच विवाहिता का भाई भी पहुंच गया। यह देख आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि युवक द्वारा छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर विवाहिता ने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में विवाहिता के पिता ने तहरीर दी है।


पिता ने बताया कि बेटी का विवाह अप्रैल में हरदोई के एक गांव से हुआ था। कुछ माह पहले ही बेटी अपने मायके आई थी। तभी से आरोपी अजीत की नजर उस पर थी। मंगलवार को उसे घर पर अकेला पाकर आरोपी घर में घुस आया। उधर, थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि महिला के पिता की तहरीर पर गांव के ही अजीत के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed