फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The third accused of rape was also arrested

गैंगरेप का तीसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Fri, 18 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन

मानपुर में आरोपियों की धमकियों से परेशान रेप पीड़िता और उसके परिवार के घर में खुद को कैद किए जाने का मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मानपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती संग 29 अगस्त को गांव के ही तीन युवकों ने गैंगरेप किया था।
विज्ञापन


जिसके चलते एसपी के हस्तक्षेप से पुलिस ने गांव के ही कुंदन, सुनील व बब्बुल के खिलाफ केस दर्ज किया था, लेकिन पीड़िता व उसका परिवार पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप था कि रेप का केस दर्ज होने के बाद भी  पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जिसके चलते आरोपी गांव में खुलेआम घूमकर उसे धमकियां दे रहे थे। युवती के भाई के मुताबिक कार्रवाई न होने से आरोपी घर पर आकर धमकाते थे।


परेशान होकर परिवार ने घर के तीनों प्रवेश द्वार पर ईंट का चट्टा लगाकर खुद को घर में कैद कर लिया था। मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और परिवार को मुक्त कराया था। शुक्रवार को पुलिस ने तीसरे आरोपी बब्बुल को भी पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed