{"_id":"57f29d964f1c1bab3326fabc","slug":"the-former-gram-pradhan-s-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान की गोली मार कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान की गोली मार कर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में एक पूर्व प्रधान को कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए। इसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। लाश को जंगल में फेंक दिया गया। घटना के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है। मृतक के बेटे ने एक महिला सहित आठ लोगों को नामजद किया है।
मृतक पूर्व प्रधान थाने का हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मिश्रिख कोतवाली इलाके के माडर गांव निवासी पूर्व प्रधान राजा पाठक (62) शनिवार शाम गांव से अचानक लापता हो गए।
रविवार सुबह उसका शव मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के महावीरपुर गांव के निकट जंगल में पड़ा मिला। उनके शरीर पर गोली का निशान था। इससे यह माना जा रहा है कि उनकी गोली मारकर हत्या की गई है। घटना को लेकर मृतक के बेटे ने एक महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
उसका आरोप है कि चुनावी रंजिश में उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई और लाश को महावीरपुर गांव के पास जंगल में फेंक दिया गया। बेटे का कहना है कि दिवाकर व मिथलेश शनिवार शाम गांव के पास एक मंदिर परिसर से उसके पिता को उठाकर बाइक से ले गए थे। जिसके बाद वह वापस नहीं आए।
कोतवाल योगेश शाह का कहना है कि मृतक पूर्व प्रधान थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसकी गोली मार कर हत्या की गई है। मौके से तीन खोखे बरामद किए गए हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के बेटे ने मिश्रिख के माडर गांव निवासी मिथलेश पुत्र मनोहर लाल, सहसपुर निवासी दिवाकर पुत्र राजकुमार, माधुरी पत्नी स्व. सरजू, मिश्रिख के बेरसापुर निवासी संजय मिश्रा, मनोज मिश्र पुत्र स्व. महेंद्र व पंकज पुत्र योगेंद्र, रामचंद्र व राजेन्द्र के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।