फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The former Gram Pradhan's murdered

पूर्व प्रधान की गोली मार कर हत्या

Mon, 03 Oct 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
The former Gram Pradhan's murdered
- फोटो : AmarUjala
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में एक पूर्व प्रधान को कुछ लोग घर से बुलाकर ले गए। इसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। लाश को जंगल में फेंक दिया गया। घटना के पीछे चुनावी रंजिश बताई जा रही है। मृतक के बेटे ने एक महिला सहित आठ लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन


मृतक पूर्व प्रधान थाने का हिस्ट्रीशीटर था। पुलिस कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मिश्रिख कोतवाली इलाके के माडर गांव निवासी पूर्व प्रधान राजा पाठक (62) शनिवार शाम गांव से अचानक लापता हो गए।
विज्ञापन


रविवार सुबह उसका शव मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के महावीरपुर गांव के निकट जंगल में पड़ा मिला। उनके शरीर पर गोली का निशान था। इससे यह माना जा रहा है कि उनकी गोली मारकर हत्या की गई है। घटना को लेकर मृतक के बेटे ने एक महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका आरोप है कि चुनावी रंजिश में उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई और लाश को महावीरपुर गांव के पास जंगल में फेंक दिया गया। बेटे का कहना है कि दिवाकर व मिथलेश शनिवार शाम गांव के पास एक मंदिर परिसर से उसके पिता को उठाकर बाइक से ले गए थे। जिसके बाद वह वापस नहीं आए। 

कोतवाल योगेश शाह का कहना है कि मृतक पूर्व प्रधान थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसकी गोली मार कर हत्या की गई है। मौके से तीन खोखे बरामद किए गए हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


मृतक के बेटे ने मिश्रिख के माडर गांव निवासी मिथलेश पुत्र मनोहर लाल, सहसपुर निवासी दिवाकर पुत्र राजकुमार, माधुरी पत्नी स्व. सरजू, मिश्रिख के बेरसापुर निवासी संजय मिश्रा, मनोज मिश्र पुत्र स्व. महेंद्र व पंकज पुत्र योगेंद्र, रामचंद्र व राजेन्द्र के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed