फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The bombers blew up 49 thousand

उचक्कों ने बाइक की डिग्गी से 49 हजार उड़ाए

Thu, 31 Aug 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Aug 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
The bombers blew up 49 thousand

पिसावां में तैनात सहायक विकास अधिकारी की बाइक की डिग्गी तोड़कर उचक्के तनख्वाह के रखे 49 हजार रुपये ले उड़े। उचक्कों ने डिग्गी में रखे कागजात भी पार कर दिए। गुरुवार को ही सहायक विकास अधिकारी ने बैंक से रुपये निकाले थे। इस संबंध में शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


महोली के ग्राम चंद्रा निवासी प्रदीप कुमार त्रिवेदी पिसावां में सहायक विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। गुरुवार को वे बैंक से अपनी तनख्वाह निकालने जिला मुख्यालय आए थे। यहां पर सिविल स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा से 49 हजार रुपये निकले। जिसके बाद रुपयों को बाइक की डिग्गी में रखकर कलेक्ट्रेट आ पहुंचे।
विज्ञापन


यहां पर विकास भवन के निकट मौजूद डाकघर के सामने बाइक खड़ी कर जरूरी काम निपटाने चले गए। इसी बीच उचक्कों ने बाइक की डिग्गी को तोड़ दिया। जिसके बाद डिग्गी में रखी नकदी व अन्य कागजात लेकर फरार हो गए। प्रदीप कुमार त्रिवेदी जब डाकघर से लौटे, तो डिग्गी खुली देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आकर देखा तो रुपये व डिग्गी में मौजूद सारा सामान गायब था। सहायक विकास अधिकारी ने पुलिस को बताया कि उचक्के डिग्गी से 49 हजार रुपये, दो पासबुक, वाहन के कागजात व अन्य जरूरी सामान ले गए हैं। पीड़ित ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शहर कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed