{"_id":"579777768ffba0d9736d40999c2dc8ff","slug":"the-body-was-found-hanging-on-the-gallows-married-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 04 Sep 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदरपुर थाना क्षेत्र के लालपुर पट्टी गांव में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सदरपुर के लालपुर पट्टी गांव निवासी सुमन (20) पत्नी लवकुश पति व सास के साथ घर में रहती थी। गुरुवार देर शाम उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला।
पति ने बताया कि वह सुबह काम से चला गया था। घर में पत्नी व मां थीं। जब देर शाम घर पहुंचा तो उसकी मां मिली, लेकिन पत्नी नहीं मिली। बताते हैं कि दोपहर में सुमन व उसकी सास के बीच तकरार हुई थी।
विज्ञापन
जिसके बाद देर शाम जब कमरा खोला गया तो सुमन का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर बस्ती जिले के परशुरामपुर इलाके के भदनिया गांव निवासी मृतका के पिता मंशाराम भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
मंशाराम ने दहेज में दो लाख रुपये मांगे जाने का आरोप लगाया। बताया कि रुपये न मिलने पर उसकी पुत्री को मार डाला गया। हालांकि उसने समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी थी। एसओ शिव गोपाल का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।