{"_id":"9130dae4987825c37421e21b85c66ba6","slug":"the-body-of-the-youth-was-found-hanging-at-a-religious-palce-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक स्थल में फंदे से लटका मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
बोहइया गांव में एक युवक का शव बुधवार भोर धार्मिक स्थल में सरिया के सहारे रस्सी के फंदे से लटका मिला। मृतक के परिवारीजन जमीनी विवाद में हत्या कर फंदे से लटकाए जाने की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन
महमूदाबाद के ग्राम बोहइया निवासी इमरान उर्फ इबरान (40) का शव गांव से बाहर उत्तर-पश्चिम दिशा में एक धार्मिक स्थल में सरिया के सहारे रस्सी से बने फंदे से लटका मिला। परिवारीजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सीओ वीबी सिंह, कोतवाल डीके शाही भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक के पिता अबुल हसन ने बताया कि मृतक के चचेरे भाइयों से काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा था। पिता ने हत्या की आशंका जताई है।
कोतवाल डीके शाही ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हैंगिंग का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
बेसहारा हो गया परिवार
परिवारीजन के मुताबिक इबरान के 65 वर्षीय पिता अबुल हसन, 60 वर्षीया मां आमिना दोनों ही नेत्रहीन हैं। उसकी शादी करीब 20 वर्ष पूर्व फातिमा से हुई थी। इबरान के पांच बच्चे हैं। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था। इबरान की मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन