{"_id":"f0fea3cfb4ad108bc9e362fcabc1a4b8","slug":"the-body-of-missing-man-found-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फंदे से लटका मिला लापता युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन से लापता युवक का शव रविवार सुबह भुइय्यांताली के निकट बाग में फंदे से लटका मिला। परिवारीजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस घटना को आत्महत्या करार दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खैराबाद के बाजदारी टोला निवासी ऐराज (28) पुत्र वली अहमद का शव रविवार सुबह कस्बे में ही भुइय्यांताली के निकट आम की बाग में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। घटना को लेकर उसके भाई मेराज ने बताया कि एराज गुरुवार को घर से निकला था। उसके बाद लौट कर नहीं आया।
विज्ञापन
खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला तो थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। रविवार सुबह जानकारी मिली कि एक शव बाग में फंदे से लटक रहा है। यहां उसकी शिनाख्त ऐराज के रूप में की गई।
विज्ञापन
मेराज ने अपने भाई की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। एसओ केके मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।