{"_id":"2b0a26984af84c2e912435939f214a65","slug":"student-trodden-by-the-bike-while-crossing-the-road-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रही छात्रा को बाइक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पार कर रही छात्रा को बाइक ने रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 31 Oct 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममेरी बहन व भाई के साथ पैदल सड़क से गुजर रही किशोरी को शुक्रवार देर शाम एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद बाइक सवार युवक भी गिरे। जिन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना से नाराज लोगों ने कुछ देर लहरपुर मार्ग पर जाम भी लगाया।
15 साल की वंदना पुत्री शिव कुमार क्षेत्र के जोगीपुर में नाना नन्हू के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। शुक्रवार देर शाम वह ममेरी बहन सावित्री व भाई प्रियांशु के साथ पैदल ही गांव के पास सड़क से गुजर रही थी।
विज्ञापन
एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वंदना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने के बाद बाइक सवार तीनों गिर गए। जिसके बाद लोगों ने उन्हें पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
वहीं गुस्साए लोगों ने लहरपुर मार्ग जाम कर दिया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह जाम खुलवाया। आरोप लग रहा है कि बाइक सवार युवकों ने किशोरी संग छेड़खानी की नियत से दुपट्टा खींचा था।
इसी दौरान हादसा हो गया। एसओ रमेश चंद यादव का कहना है कि छेड़खानी की बात गलत है। हादसा बाइक की टक्कर से हुआ है।