{"_id":"5a033b394f1c1b0d698ba3bc","slug":"student-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालगांव में बुधवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक छात्र की मौत हो गई। हादसे के दौरान छात्र साइकिल से स्कूल जा रहा था। हादसे के बाद वाहन चालक ट्रैक्टर व ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
तालगांव के उदयमलपुर निवासी राजकुमार का पुत्र आकाश (17) खैराबाद के जेएलएमडीजे इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। बुधवार को वह साइकिल से स्कूल जा रहा था। इसी बीच खैराबाद-कसरैला मार्ग पर तालगांव थाना क्षेत्र के पारा के निकट एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय नागरिक घायल छात्र को लेकर जिला अस्पताल भागे। रास्ते में आकाश ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन