{"_id":"324b2d3709852dd7c35a236722e44a9b","slug":"she-commits-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने लगाई फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने लगाई फांसी
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकरन इलाके के बाछेपुर गांव में मायके में रह रही विवाहिता ने रविवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि तीन दिन पूर्व विवाहिता की मां की भी मौत हो गई थी। परिवार के लोगों का कहना है कि मां की मौत से दुखी होकर उसने जान दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है।
तालगांव इलाके के बंजरिया गांव निवासी संगीता (20) पत्नी राकेश कुछ दिनों से अपने मायके सकरन के बाछेपुर गांव में पिता मंगूलाल के यहां रह रही थी। रविवार सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ पर बंधे फांसी के फंदे पर संगीता की लाश लटकी मिली। ग्रामीणों ने संगीता के परिवारीजनों को सूचना दी। इसके बाद शव फंदे से उतरवाकर घरवालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
मायके वालों का कहना है कि संगीता की मां की तीन दिन पूर्व मौत हो गई थी। जिससे चलते वह परेशान थी। आशंका है कि मां की मौत से दुखी होकर उसने जान दी है। वहीं, इस बारे में एसओ रामबाबू का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि खबर मिली तो छानबीन की जाएगी।