{"_id":"594023a48664195f5d8b47c5","slug":"secretary-made-60-000-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव ने किया 60 हजार का घोटाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सचिव ने किया 60 हजार का घोटाला
Amarujala Bureau
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
घोटाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत गनेशपुर नेवादा के सेक्रेटरी ने मनरेगा के कार्यों में भ्रष्टाचार कर 60 हजार रुपये का फर्जी भुगतान कर दिया। यह मामला बीडीओ रचना गुप्ता के संज्ञान में आया तो उन्होंने मंगलवार को सेक्रेटरी नौशाद अली को नोटिस जारी की है।
विज्ञापन
इसके जरिए उन्होंने रुपये खाते में जमा करने के निर्देश दिए हैं। रुपये न जमा करने की स्थित में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही हैं। मालूम हो कि ग्राम पंचायत में मनरेगा योजना के तहत खंड़जा कार्य कराया गया था।
विज्ञापन
इस कार्य में सचिव ने दस हजार ईंटों का फर्जी भुगतान करके रकम का बंदरबांट कर दिया। बीडीओं को शिकायत मिली तो उन्होंने जांच कराई जांच में मामला सही पाया गया। जिसके बाद मंगलवार को सेक्रेटरी को नोटिस जारी की गई हैं।
विज्ञापन