फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Robbery in three houses

तीन घरों में डाका

Tue, 29 Aug 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Aug 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Robbery in three houses
डाका - फोटो : amar ujala

हथियारों से लैस डकैतों ने तीन परिवारों को बंधक बनाकर पांच लाख का माल लूट ले गए। डकैतों ने परिवारों की पिटाई भी की। पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है। 

विज्ञापन

हरगांव के ग्राम न्यामूपुर भैंसहा निवासी अन्नूलाल व उसका परिवार सोमवार रात घर में सो रहा था।

देर रात 12 सशस्त्र बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लिया और 21500 रुपये, जेवरात समेत करीब दो लाख रुपये का माल लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने पड़ोस के गुड्डू के घर का दरवाजा खुलवाया।
विज्ञापन


यहां भी डकैतों ने परिवार को बंधक बना लिया और घर में रखे बक्से के ताले तोड़कर सात हजार रुपये समेत करीब एक लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद पड़ोस के मनोहर के घर का दरवाजा खुलवाया और परिवार को बंधक बनाकर दस हजार की नकदी, सोने व चांदी के जेवर तथा अन्य कीमती सामान लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डकैत परिवार को शोर न मचाने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। तीनों परिवारों के मुखिया ने बताया कि डकैत तीनों घरों से करीब 5 लाख रुपये का माल लूट ले गए हैं। पीड़ित परिवारों ने इस संबंध में 100 डायल कर पुलिस को सूचना दी। वहीं थाने पहुंचकर तहरीर दी है। हरगांव थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed