फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   robbery in Napalapur

नैपालापुर में डकैती

Thu, 23 Jul 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 23 Jul 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन

सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात असलहों से लैस डकैतों ने तीन परिवारों को बंधक बना जमकर लूटपाट की। डकैतों ने लूटपाट का विरोध करने पर परिवार के सदस्यों की पिटाई भी की।

विज्ञापन


इससे एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवारों ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है।

तालगांव के ग्राम खंदनिया निवासी नेकलाल (35) शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहरैया नैपालापुर में किराए के मकान में रहता है।

इसी मकान में लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम मथुरापुर निवासी रोहित कुमार व तालगांव के ग्राम मानपुर निवासी मनोज कुमार अपने परिवारों के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


बुधवार रात तीनों परिवार अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। देर रात करीब 12 डकैत सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ गए और तीनों परिवारों को दबोच लिया।

लूटपाट होते देख नेकलाल विरोध करने लगा तो बदमाशों ने उस पर डंडों से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। जिसके बाद डकैतों ने तीनों परिवारों के घरों में रखे बक्से व अन्य कीमती सामान लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डकैतों के जाने के बाद पीड़ित परिवारों ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। उधर, गुरुवार सुबह घर से कुछ दूरी पर डकैतों द्वारा ले जाए गए बक्से पड़े मिले।

मनोज ने बताया कि डकैत उसके घर से 5 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान ले गए। कुल 40 हजार रुपये कीमत का नुकसान हुआ है।

रोहित के घर से भी 40 हजार की डकैती हुई। नेकलाल ने बताया कि डकैत उसके घर से एक हजार रुपये, सोने व चांदी के जेवर ले गए हैं। जिनकी कीमत 20 हजार रुपये के आसपास है।


वहीं डकैतों के हमले में घायल नेकलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed