{"_id":"594959694f1c1bc2208b45a5","slug":"rape-as-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बंधक बनाकर झोलाछाप ने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को बंधक बनाकर झोलाछाप ने किया रेप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर कोतवाली इलाके के एक गांव में झोलाछाप ने सोमवार रात एक किशोरी को दवा देने के बहाने घर में बंधक बना लिया और उसके संग रेप किया। आधी रात होने पर जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो पिता तलाश करते झोलाछाप के यहां पहुंचा।
विज्ञापन
उसने पुलिस को सूचना दी। इस बीच आरोपी छत से कूदकर भाग निकला। किशोरी को बंधन मुक्त कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
लहरपुर के एक गांव की पंद्रह वर्षीय किशोरी को इन दिनों बुखार आ रहा है। उसकी मां रिश्तेदारी में गई थी। पिता गांव में ही एक शादी में शामिल होने गया था। इस दौरान किशोरी अकेले ही निकट के झोलाछाप आशुतोष के पास दवा लेने गई थी।
विज्ञापन
देर रात तक वह घर नहीं लौटी। पिता शादी समारोह से जब घर पहुंचा तो बेटी को न पाकर तलाश शुरू की। पता चला कि उसकी बेटी आशुतोष के पास दवा लेने गई है। इस पर वह झोलाछाप के घर पहुंच गया।
आशुतोष का कमरा बंद था। इस पर किशोरी के पिता ने डायल-100 को सूचना दी। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच आहट पाकर आरोपी पीछे के रास्ते से भाग निकला।
पुलिस पहुंचने पर किशोरी को कमरे से बाहर निकाला जा सका। उसने बताया कि वह बुखार की दवा लेने आई थी। यहां आशुतोष ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ रेप किया। मामले को लेकर पुलिस व फिंगर प्रिंट टीम ने जांच की है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द ही दबोचा जाएगा।