{"_id":"57c3219a4f1c1b8364d4f8cc","slug":"put-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने घर में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने घर में लगाई आग
Amarujala Bureau
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
लपटों में राख हुआ सामान।
- फोटो : अमर उजाला
हरगांव थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक मकान में आग लगा दी। घटना का कारण कोटे के चुनाव की रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित ने तहरीर दी है। ग्राम जोड़ौरा निवासी सुशील कुमार मिश्रा का परिवार शनिवार रात घर में सो रहा था। आधी रात उसके छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन
लपटें देख परिवार के सदस्य शोर मचाते हुए घर के बाहर भागे। उधर, पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर व उसमें रखा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन
सुशील की पत्नी महेश्वरी मिश्रा ने ग्राम प्रधान लालता प्रसाद व उनके कई साथियों पर आगजनी का आरोप लगाया है। घटना का कारण कोटे के चुनाव की रंजिश बताई है। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रधान व कई अन्य लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन