{"_id":"58b457974f1c1bcd56831b56","slug":"one-man-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या की झूठी खबर देने वाला पहुंचा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या की झूठी खबर देने वाला पहुंचा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Police
पुलिस को हत्या की झूठी सूचना देना एक युवक को महंगा पड़ गया। गांव पहुंचने पर जब सूचना गलत निकली तो पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दरअसल, सोमवार की दोपहर एक युवक ने 100 नंबर पर अपने ही गांव अहमदाबाद गंज में हत्या की सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना देने वाले ने अपना वाहिजुद्दीन बताया। दिनदहाड़े हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे के वायरलेस घनघनाने लगे। आननफानन में तंबौर थानाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव दल-बल के साथ अहमदाबाद गंज जा पहुंचे। वहां का माहौल सामान्य देख पुलिस ने जानकारी की तो हत्या की खबर झूठी निकली। इस पर पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले वाहिजुद्दीन को धर दबोचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि गलत सूचना देने पर वाहिजुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन