{"_id":"58bd9de14f1c1b9f47dc43a1","slug":"old-woman-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पड़ा मिला बुजुर्ग महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में पड़ा मिला बुजुर्ग महिला का शव
Amarujala Bureau
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : SELF
मिश्रिख कोतवाली इलाके में 80 साल की एक बुजुर्ग महिला संदिग्ध हालात में मृत मिली। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। नाजुक अंगों से खून रिस रहा था। शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस ने परिवार वालों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मिश्रिख निवासी महिला गांव के बाहर खेत में ही झोपड़ी डाल कर रहती थी।
विज्ञापन
उसके परिवार के अन्य लोग गांव में रहते हैं। बताते हैं कि सोमवार सुबह काफी देर बाद भी जब वृद्धा घर नहीं पहुंची तो उसका पौत्र खेत पहुंच गया। झोपड़ी में जब वह नहीं मिली तो उसने आसपास खोजा लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस बीच झोपड़ी से कुछ दूर बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध हालात में खेत की मेड़ पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
दादी का शव देख घबराए युवक ने तत्काल घरवालों को खबर दी। थोड़ी ही देर में मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी आ गई। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों के मुताबिक महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे।
नाजुक अंगों से खून रिस रहा था। शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। हालांकि परिवारीजनों की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज हो गया है। सीओ मिश्रिख उदय प्रताप सिंह का कहना है कि महिला की मौत कैसे हुई, इसको लेकर संदेह है। मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।