{"_id":"58936f254f1c1b4a40e815fc","slug":"murdered-in-revenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में हत्या कर शव फंदे से लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में हत्या कर शव फंदे से लटकाया
Amarujala Bureau
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयागांव में एक युवक की हत्या कर उसका शव फंदे से लटका दिया गया। पिता ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। वह गांव में ही एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
घटना के पीछे भूमि विवाद वजह बताई जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी पकड़ा जाएगा। खैराबाद के नयागांव निवासी सुरेंद्र पुत्र गोवर्धन बुधवार रात गांव में ही एक मांगलिक कार्यक्रम में गया था। देर रात जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। गुरुवार सुबह सुरेंद्र का शव गांव के पश्चिम में आम के बाग में फंदे से लटका मिला। इस बीच खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई। मामले में पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि गांव के ही छत्रपाल व श्यामबिहारी पुत्रगण शंभू से भूमि विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
गोवर्धन का आरोप है कि छत्रपाल व श्यामबिहारी ने इसी रंजिश में उसके बेटे की गला कसकर हत्या कर दी और बाद में उसकी लाश को फंदे पर लटका दिया। उसने दोनों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
एसओ मनोज यादव का कहना है कि मामले की जांच की गई है। मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के ही सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। केस दर्ज करने के साथ ही आरोपी छत्रपाल को दबोच लिया गया है। उसके भाई की तलाश की जा रही है।