फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   murder of villagers

बाग की रखवाली कर रहे ग्रामीण का कत्ल

Thu, 09 Jun 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर Updated Thu, 09 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
murder of villagers

पिसावां थाना क्षेत्र में बुधवार रात आम की फसल की रखवाली कर रहे बागवान को बदमाशों ने मार डाला। हत्यारों ने धारदार हथियार से नाजुक अंग भी जख्मी कर दिए। सिर पर भी प्रहार किया। हत्या किसने और किस मकसद से की है, इसका पता नहीं चल सका है। बागवान पड़ोसी जिले हरदोई का निवासी था। इस मामले में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को नामजद किया गया है।

विज्ञापन


हरदोई के कछौना के बालामऊ पश्चिमी निवासी जगदीश (50) ने पिसावां के ग्राम ललईपुरवा निवासी जसवंत के आम की बाग ठेके पर ली थी। वह रात में बाग की रखवाली भी करता था। हरदोई के कछौना परसेनी निवासी दिनेश यहां चौकीदारी करता था।
विज्ञापन


बुधवार की रात अज्ञात सशस्त्र बदमाशों ने बाग में धावा बोल दिया। इससे पहले कि किसी को भनक लगती, बदमाशों ने जगदीश को दबोच लिया और धारदार हथियारों से सिर पर प्रहार कर उसे मार डाला। हत्या के बाद बदमाशों ने उसके नाजुक अंग भी काट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात आंधी व बारिश के बाद दिनेश उसे बाग में तलाशने लगा। बाग के अंदर ही जगदीश का शव पड़ा मिला। यह देख दिनेश ने घटना की सूचना बाग मालिक व पिसावां पुलिस को सूचना दी। दिनेश ने पुलिस को बताया कि बदमाश किस समय बाग में पहुंचे और किस समय उन्होंने जगदीश को दबोचकर मार डाला, इसकी भनक उसे नहीं लग सकी।

खबर पाकर मौके पर पहुंचे जगदीश के पुत्र करन ने पिसावां के ग्राम मोहम्मद नगर निवासी मूलचंद पर हत्या का संदेह जताया है।  करन का आरोप है कि पहले मूलचंद उस बाग को ठेके पर लेता था, जिस बाग को जगदीश ने लिया था। जगदीश ने जब बाग ठेके पर ले लिया, तब मूलचंद उससे बैर मानने लगा।


पुत्र का कहना है कि उसी रंजिश के चलते मूलचंद ने जगदीश की हत्या कर दी। करन ने संदेह के आधार पर मूलचंद को नामजद करने के लिए पिसावां थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि जगदीश के पुत्र करन की तहरीर पर मोहम्मद नगर निवासी मूलचंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed