{"_id":"5794f6984f1c1b2932c4b749","slug":"married-women-died-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
Amarujala Bureau
Updated Sun, 24 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली कोतवाली इलाके के रामनगर गांव में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना को लेकर ससुरालीजनों का कहना है कि महिला की मौत किसी जहरीले कीड़े के काटने से हुई है। जबकि पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के पति को हिरासत में ले लिया है।
महोली के रामनगर निवासी राखी (25) पत्नी संजय कुमार की शनिवार सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। जिसके बाद ससुराल के लोगों ने उसे निजी चिकित्सक के यहां ले गए। निजी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे।
इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। ससुराल वालों का कहना है कि रात को वह छत पर सो रही थी। इसी बीच उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। खबर पाकर पिसावां इलाके के मैनिया गांव से पहुंचे मृतका के पिता पहाड़ी का कहना है कि उसने पुत्री की करीब तीन साल पूर्व शादी की थी।
विज्ञापन
सुराल वाले पुत्री से दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने के कारण उसकी पुत्री को पति व जेठ ने गला घोटकर मार दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में मृतका के पति को हिरासत में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।