फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Man injured by nife

रंजिश में युवक को चाकू घोंपा

Thu, 03 Aug 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Aug 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Man injured by nife
attack - फोटो : amar ujala

खैराबाद थाना क्षेत्र में एक युवक को बहाने से बुलाकर ले जाने के बाद उसी के मोहल्ले के युवक ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। पीड़ित को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


कमाल सरांय निवासी पंकज (18) ग्रिल बनाने का काम करता है। बताते हैं कि मंगलवार देर शाम वह काम करके घर जा रहा था। इसी बीच खैराबाद कस्बे में पुरानी बाजार में पंकज के ही गांव का रामू मिल गया।
विज्ञापन


पंकज के मुताबिक रामू ने उसे ग्रिल बनवाने के लिए साथ चलने को कहा। इस पर वह उसकी बाइक पर बैठ गया। आरोप है कि बाइक से पंकज को रामू मीनापुर नहर पटरी के पास ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जहां बाइक रोक दी और उतर कर उसने पंकज पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। घटना अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। जिसके बाद किसी तरह भाग कर पंकज मीनापुर गांव पहुंचा।

जहां लोगों ने उसके परिवारीजनों को सूचना दी। खबर पाकर पंकज के परिवारीजन पहुंचे। उसे लेकर थाने गए। जिसके बाद सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed