{"_id":"479eaa18f4f8cd0ba54cdb8a6e91d1a7","slug":"mahmudabad-under-tight-police-cover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीनों के साए में रहा महमूदाबाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संगीनों के साए में रहा महमूदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Tue, 11 Aug 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद कोतवाली में युवती की संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से हुई मौत के बाद भड़के बवाल का खौफ बुधवार को भी रहा। पुलिस के सख्त पहरे व नाकेबंदी के चलते अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
दुकानें व स्कूल-कॉलेज बंद रहे। संगीनों के साए में लोग दूध और दवा तक के लिए तरस गए। मार्निंग वॉक करने वाले घरों में ही दुबके रहे। जो निकला, उसे पुलिस की लाठियां खानी पड़ीं। तनावपूर्ण शांति रहने से लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन
सोमवार सुबह महमूदाबाद कोतवाली के टॉयलेट में कस्बा निवासी जीनत की लाश फंदे से लटकती मिली थी। घटना से नाराज लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस व पब्लिक के बीच हुए संघर्ष के दौरान फायरिंग में नदीम पुत्र सलीम की गोली लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद आईजी जोन, डीएम, एसपी के अलावा कई जिलों की पुलिस, पीएसी व रैपिड एक्शन फोर्स लगा दी गई थी। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए मंगलवार सुबह से ही पुलिस ने पूरे कस्बे की नाकेबंदी कर दी थी। मुख्य मार्ग के अलावा सारे रास्तों पर बैरीकेडिंग कर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया।
मार्निंग वॉक के लिए निकले लोगों को भी घरों को वापस कर दिया गया। बस स्टेशन के पास मार्निंग वॉक को निकले एक व्यक्ति की पुलिस कर्मियों ने पिटाई कर दी। पुलिस की नाकेबंदी के चलते कस्बे में कर्फ्यू जैसा माहौल रहा।
इससे डरे ग्रामीण क्षेत्रों से दूधिया कस्बे में नहीं गए। लोग दूध को तरस गए। दवा की दुकानें बंद रहीं। दुकानें पूरी तरह से बंद रहने से जरूरत का सामान लेने के लिए भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर की नमाज के बाद बवाल में मारे गए नदीम के शव का अंतिम संस्कार के बाद माहौल कुछ हल्का हुआ।
कुछ दुकानें खुलीं लेकिन लोग खरीदारी नहीं कर पाए। कस्बे में अभी भी तनाव की स्थिति है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि हालात अब सामान्य हैं। बुधवार को शिक्षण संस्थान खुलेंगे।