{"_id":"5cd3292e3af1d80555989f2ee92fa95e","slug":"mahanta-s-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलापुर में महंत की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमलापुर में महंत की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 26 Sep 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलापुर थाना क्षेत्र में स्थित आश्रम में शुक्रवार रात एक महंत की कुछ लोगों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह उसका शव आश्रम में ही तख्त पर पड़ा मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सरांय यूसुफ निवासी दिवंगत भोला की पत्नी रामरती (55) महंत थीं। करीब 25 साल पहले ही उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद रामरती साध्वी हो गईं थीं।
विज्ञापन
वह कमलापुर क्षेत्र के खेरवा के निकट स्थित सतनाम पंथ आश्रम की गद्दी प्रमुख पद पर आसन थीं। शुक्रवार रात रामरती आश्रम में सो रही थी। देर रात अज्ञात लोगों ने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को तख्त पर छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
उधर, शनिवार सुबह जब कुछ ग्रामीण आश्रम पहुंचे, तो महंत का खून से सना शव देख दंग रह गए। चेहरे व गले पर चोट के निशान थे। ग्रामीण हत्या की आशंका जताने लगे।
थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि इस मामले में किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रथम दृष्टया अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। ग्रामीण हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।