फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   made Sunday into 'Fun Day'

संडे को बनाया ‘फन डे’

Sun, 27 Dec 2015 10:26 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने धमाल मचाकर संडे को फन डे बना दिया।  सांझ ढलने पर गलन में इजाफे से ठिठुरन बढ़ गई। शहर में दिन भर दिखने वाली रौनक शाम को ठंड बढ़ने से गायब हो गई।
विज्ञापन


शाम आठ बजे के बाद लोग घरों में दुबक गए। न्यूनतम पारा सात डिग्री पर टिका रहा।  रविवार की सुबह हल्के कोहरे व सर्द हवाओं के साथ हुई। जिसके बाद मौसम खुला तो आसमान में सूर्यदेव ने दर्शन देकर अपनी चमक बिखेरनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


धूप खिली तो लोगों को सिहरन से राहत मिली। पिछले तीन दिनों से चल रहीं छुट्टियों की खुमारी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही थी। रविवार की छुट्टी का भरपूर लुत्फ लेने को लोगों ने पार्क का रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर तक शहर के सभी पार्कों में चहल-पहल दिखने लगी। लोग सर्दी में धूप का मजा लेते हुए हंसी-ठिठोली करते दिखे। जबकि बच्चों ने तरह-तरह के गेम खेलकर खूब धमाल मचाया।


जमकर मौज-मस्ती कर बच्चों ने संडे को फन डे में तब्दील कर दिया। यह रौनक शाम तक बनी रही। शाम गहराते ही सर्द हवाएं तेज हो गई, जिससे सिहरन बढ़ गई। ठंड बढ़ती देख लोग घरों में दुबक गए।

जिससे शहर में सन्नाटा पसर गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed